- शपथ ग्रहण समारोह में संगीतमय आयोजन का दर्शकों ने लिया लुफ्त
जनवाणी संवाददाता |
नगीना: नगर में संगीत कार्यक्रमों के आयोजन की अग्रणी संस्था हलचल म्यूजिकल सोसाइटी की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के संगीतमय शपथ ग्रहण समारोह में कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर पत्रकारिता में उकृष्ट योगदान के लिये पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
नगीना के कांशीनाथ मैमोरियल हाल में सम्पन्न संगीतमय शपथ ग्रहण समारोह के प्रथम चरण का शुभारंभ पंजाब नेशनल बैंक मित्र शाखा के संचालक गीतकार प्रदीप मंसूरिया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
सोसाइटी के संरक्षक मशहूर शायर सुनील साहिल ने सोसाइटी की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद निवर्तमान अध्य्क्ष डा.अनिल मलिक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा.अंजू विश्नोई, महासचिव रितु गर्ग, उपाध्यक्ष लवली अग्रवाल, सचिव कमलनी, कोषाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल, प्रचारमंत्री गीता माहेश्वरी, कानूनी सलाहकार विशाल गुप्ता एडवोकेट, कार्यकारणी सदस्य मीनाक्षी मालिक, सुमन, स्वाति गुप्ता, ममता अग्रवाल, रंजना गर्ग, दीपा मित्तल, राजकुमार विश्नोई, राकेश वर्मा, नीरज सैनी, पंकज, शिवकुमार व रियासुदीन को पद एंवम गोपनीयता की शपथ दिलाई। संरक्षक डा.कुसुमलता विश्नोई, पुष्पा लाहोटी व अलका लाहोटी को बेच पहनाये।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में हलचल म्यूजिक एकेडमी के कलाकार कुमारी खुशी गुप्ता, कार्तिक भटनागर, डा.कौशल किशोर, आफान, रेनू सैनी, स्वाति गुप्ता, पंकज, नीरज सैनी, शिवकुमार, विशाल गुप्ता, अनुराधा, गर्वित मल्होत्रा ने गीत, गजल, भजन सुनाकर श्रोताओं के भरपूर मनोरंजन किया। बेबी खुशी के नृत्य व मशहूर हास्य कवि हुड़दंग नगीनवी व मशहूर शायर डा.आलमगीर काजमी की रचनाओं को भी खूब सराहा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.जगदीश प्रसाद व संचालन आशा माहेश्वरी ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जैन, गौरव गोयल, मनीष राणा, मुनीर आलम, यासीन सोनी व मुकेश त्यागी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ताहिर खलील, डा.आकाश अग्रवाल, डा.अति अग्रवाल, डा.कौशल किशोर, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय माहेश्वरी व डा.जगदीश प्रसाद को स्मृति चिन्ह दिए गए। सोसाइटी के डायरेक्टर सुशील गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

