- एलडीआर में कैंप लगाकर दी जानकारी
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: एलडीआर पब्लिक स्कूल में कैम्प का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को तंबाकू के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे बचने के बारे में बताया गया।
गुरुवार की सुबह एलडी आर स्कूल के प्रधानाचार्य सचिन सिंह के निर्देशन में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से नेपाल सिंह, नवल सिंह बालाजी सेवा संस्थान से उपस्थित रहे। जिनमें उन्होंने विद्यार्थियों के तम्बाकू उत्पादों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार रूप में बताया गया।
सभी विद्यार्थियों को तंबाकू का उपयोग ना करने की शपथ भी दिलाई। संस्था द्वारा किया गया कार्य काफी सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (टोबैको फ्री एजुकेशन इंस्टीट्यूट) के दिशा निर्देश मान दण्ड का पालन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में स्कूल कक्षा 9, 10, 11, 12 के लगभग 70 विद्यार्थी व लगभग छह अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य सचिन सिंह व पूजा, महजबी, अर्शी, हिमांशु भारती, नीलोफर, नागेन्द्र आदि समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

