- राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची हुई जारी
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: शासन ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। जनपद से प्राथमिक विद्यालय दारानगर के शिक्षक डॉ. आकाश अग्रवाल को शिक्षक दिवस 5 सितंबर को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। जिले के तो शिक्षक डॉ आकाश अग्रवाल भी इस सूची में शामिल है।
डॉ. आकाश अग्रवाल विकास क्षेत्र हल्दौर के प्राथमिक विद्यालय दारानगर अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में कार्यरत है। इसकेअलवा रिसोर्स ग्रुप के सक्रिय सदस्य भी हैं।
डॉ. आकाश अग्रवाल को इससे पूर्व वर्ष 2017 वर्ष 2018 तथा वर्ष 2019 में भी बेस्ट शिक्षक का पुरस्कार मिल चुका है। रोटरी क्लब, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा भी डॉ. आकाश अग्रवाल सम्मानित हो चुके हैं।
डॉक्टर आकाश अग्रवाल का नाम राज्य शिक्षक पुरस्कार की सूची में आने से जिले के शिक्षक खुश है। डॉ. आकाश अग्रवाल शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को लखनऊ में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे।

