जनवाणी ब्यूरो |
थानाभवन: विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सैनी की दूसरी बरसी पर हिंदू संगठन के दर्जनों कार्यकतार्ओं ने परिजनों के साथ मिलकर हवन-यज्ञ में आहूति देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
थानाभवन के दयाल आश्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय नरेंद्र सैनी की दूसरी बरसी पर हिंदू संगठन के कई दर्जन कार्यकतार्ओं ने परिजनों के साथ मिलकर हवन पूजन यज्ञ करते हुए उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित हुए कार्यकतार्ओं ने उन्हें याद करते हुए कहा कि नरेंद्र सैनी ने जहां समाज के लिए ताउम्र काम करते हुए अपने जीवन का समर्पण कर दिया तो वही हिंदू संगठन बजरंग दल की नींव नरेंद्र सैनी ने इस क्षेत्र में रखकर हिंदू संगठन को खड़ा किया था।
जिनका समाज हित में हिंदू संगठन के रूप में योगदान भुलाया नहीं जा सकता। दो साल पहले जनपद सहारनपुर के गंगोह कस्बे में समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे नरेंद्र सैनी की एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत हो गई थी। उनका आकस्मिक चले जाना आज भी समाज में हिंदू संगठन के कार्यकतार्ओं के लिए दु:खद है।
इस अवसर पर नरेंद्र सैनी के पुत्र कन्हैया सैनी कार्यकर्ता अजय सिंघल, राकेश कांबोज, विनोद सैनी,भारत भूषण शर्मा, बिन्नी राणा, शालू राणा, देवेंद्र पंड़ित, विशेष काम्बोज, शशि किरण, अंकुर सैनी विशाल, हरीश सिंघल, सन्नी सैनी, गोपाल सैनी, सुशील मोदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

