- डीएम ने बैठक में की वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।
गुरुवार को हुई बैठक में सीएमओ वीरबहादुर ढाका ने बताया कि प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्करों का वैक्सीनेशन होगा। द्वितीय ड्राई रन विकासखंड वार पूर्वाभ्यास 11 जनवरी 2021 को होगा। उन्होंने बताया कि ड्राई रन के दृष्टिगत वेटिंग, वैक्सीनेशन एवं आब्जरवेशन रूम बनाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर सारी ट्रेनिंग हो चुकी है।
कोल्ड चैन रूम में कैमरा एवं विद्युत आदि की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। प्रशिक्षण लगातार चल रहा है, बायोमेट्रिक वेस्ट की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इलेक्शन की तर्ज पर वैक्सीनेशन कराया जाएगा। सभी बूथों पर दुरुस्त व्यवस्था होगी।
इस अवसर कॉविड वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ विभाग द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीर बहादुर ढाका, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

