Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कम्युनिटी ऑफ स्टडी और नेहरू युवा केंद्र, मेरठ द्वारा प्रोग्रेस कीज एकेडमी और वेदांता जीएस एकेडमी द्वारा जूम वेब पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें आत्मनिर्भर भारत में युवाओं कि भूमिका विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मोटिवेशनल स्पीकर एवं लाइफ ग्रोथ कंसल्टेंट सतीश कुमार और वक्ता के रूप में रेडियो वीकेआईटी 90.4, एफएम से आरजे ताहिर ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र, मेरठ के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक/ब्लॉक समन्वयक प्रिंस अग्रवाल ने गणेश वंदना श्लोक और अतिथियों का स्वागत करके किया। सतीश कुमार ने वेबीनार को संबोधित करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े।

50

एक कदम आप आगे बढ़े और एक कदम अपने युवा साथियों को आगे बढ़ाइए। हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, तो पहले खुद को आत्मनिर्भर बनाना पड़ेगा।

आरजे ताहिर ने कहा कि आज के युवाओं का ज्यादा समय इंटरनेट डाटा‌ ख़त्म करने में चला जाता है, तो फिर वह आत्मनिर्भर भारत होने की सोच को बढ़ावा कैसे दे पाएंगे। एक जीवित व्यक्ति की आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य की होती है जिसमें वह जो चाहे कर सकता है।

यही युवा इतिहास बदल सकता है। लेकिन वह बस समस्या-समस्या बोलकर वक़्त निकाल देता है। युवाओं को समस्या कि चिंता छोड़ उसके समाधान के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

इसी क्रम में प्रथम संयोजक के रूप में उपस्थित नेहरू युवा केन्द्र, मेरठ के ज़िला युवा समन्वयक बिधू भूषण मिश्र ने कहा कि युवाओं को किताबी दुनिया से थोड़ा बाहर निकलकर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना होगा। द्वितीय संयोजक ई. आयुष साहू, सह- संयोजक रोहित स्वामी और नितिन कुमार का वेबिनार को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

  1. एमफिल को लेकर जल्द स्थिति साफ होनी चाहिए। ताकि छात्रों का असमंजस दूर हो सके।

Comments are closed.