Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

विवि के कई पाठ्यक्रमों की जानकारी छात्रों को नहीं, रुचि के अनुसार तय करें

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। युवा भी इन दिनों जल्द से जल्द किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने के लिए कैंपस या कालेज पहुंच रहे हैं, लेकिन भविष्य को ध्यान में रखकर और अपनी रुची के अनुसार ही किसी भी कोर्स को विकल्प बनाएं। विवि में कई कोर्सेज ऐसे भी संचालित हैं जिनके बारे में अधिकतर छात्रों को जानकारी नहीं है। लेकिन करियर की बात की जाए तो अच्छे खासे जॉब आॅफर इन कोर्स की सहायता से प्राप्त किए जा सकते हैं।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यिालय में रेग्युलर और प्राइवेट में कई तरह के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सेज हैं, लेकिन अगर यूजी की बात करें तो विद्यार्थियों की पहली पसंद इंजीनियरिंग या फैशन डिजाइनिंग को विक्लप चुनते हैं। वहीं, बीएससी और बीए का भी क्रेज देखा जा सकता है।

इनके अलावा भी कई ऐसे कोर्स हैं जिन्हें अपनी पसंद बनाकर आप एक अच्छे भविष्य की कल्पना कर सकते हैं। सीसीएस में ही यह क ोर्सेस संचालित हैं और बजट की फीस में ही इन कोर्सेज से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, शहर में कुछ कालेज भी इनमें प्लेसमेंट प्रक्रिया आयोजित करते हैं। जिससे अच्छी कंपनियों में नौकरियों की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं।

इन कोर्सेज को बना सकते हैं बेहतर विकल्प

हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन: चौधरी चरण सिंह विवि परिसर में हॉस्पिटल एडमिनिस्टेÑशन का कोर्स संचालित है। इन दिनों आप कोर्स में पंजीकरण भी करा सकते हैं। बता दें कि इस कोर्स में स्नातक और स्नातकोत्तर कर सकते हैं। वहीं, इसके जरिए हॉस्पिटल में मैनेजमेंट सेक्टर में नौकरी की अच्छी संभावनाएं हैं। साथ ही अच्छी सैलरी भी प्राप्त कर सकते हैं।

बीपीएड: बीपीएड यानि फिजिकल एजुकेशन से ग्रेजुएशन कर फिजिकल टीचर या फिजियो के तौर पर जॉब की अच्छी संभावनाएं हैं। सिर्फ सीसीएस ही नहीं बल्कि कई कालेज में यह कोर्स संचालित है। ऐसे में यह कोर्स कर अच्छा भविष्य के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। बताते चलें कि खेल के क्षेत्र में भी फिजियो का काफी महत्व रहता है। ऐसे में यहां भी नौकरियों का अच्छा विकल्प है।

लाइब्रेरी एंड इंफॉरमेशन साइंस: इस कोर्स के जरिए लाइब्रेयिन की नौकरी आसानी पा सकते हैं। वहीं, सरकारी नौकरी भी इस कोर्स के जरिए मिल सकती है। लाइब्रेरी एंड इंफॉरमेशन साइंस में डिप्लोमा और ग्रेजुएशन दोनोंं ही किए जा सकते हैं। साथ ही इस कोर्स को करने से अच्छी सैलरी भी पा सकते हैं।

आॅफर लेटर जमा करने की अंतिम तिथि आज

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में संचालित परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉलेजों में आॅफर लेटर जमा करने की आज अंतिम तिथि है। ऐसे में अभी तक जो छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए संबंधित कॉलेजों में आॅफर लेटर जमा नहीं करा पाएं है। वह सभी छात्र-छात्राएं हर हाल में शुक्रवार को संबंधित कॉलेज में आफर लेटर जमा करा दे। जिससे ओपन मेरिट के माध्यम से उनका प्रवेश हो जाएं।

दरअसल, परास्नातक प्रथम वर्ष डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीयन की तिथि खत्म हो गई है। ऐसे में जिन छात्रों ने पहले पंजीयन कराया था और प्रवेश लेने से रह गए थे। वह भी अपनी लाग इन आइडी से आफर लेटर निकालकर कालेजों में जमा कर सकते हैं। कालेजों में जो आफर लेटर जमा किए जाएंगे, उससे मेरिट तैयार की जाएगी। जिससे कालेज 11 से 13 जनवरी तक प्रवेश करेंगे।

रिक्त सीटों के सापेक्ष ही जमा करे आॅफर लेटर

छात्र-छात्राएं जिस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते है। वह जिस कॉलेज में आॅफर लेटर जमा करना चाहते हैं। पहले उसका विवरण पता कर ले कि आखिर उस कॉलेज में सीटे रिक्त है भी या नहीं। क्योंकि अगर सीटें रिक्त नहीं है तो अन्य कॉलेज में ही आॅफर लेटर जमा करें। जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

15 7
संक्रमण ने सभी लोगों को प्रभावित किया है। ऐसे में बार बार उसकी कॉलर ट्यून से परेशानी होने ही लगी है। हालांकि इससे जागरूकता भी होती है। -निखिल

 

16 7
सरकार ने लॉकडाउन के समय में लोगों को जागरूक करने के लिए ही ट्यून बदली थी, लेकिन किसी भी बुरी चीज को बार- बार याद करने से परेशानी ही होती है। -चिराग

 

17 7लोगों को जागरूक करने के लिए ही सरकार ने यह कॉलर ट्यून बदली है। और कोरोना जैसे संक्रमण के समय में सभी को जागरूक करने का यही सही उचित तरीका था। -नितिन

 

18 6
कोरोना जैसे संक्रमण के समय में सभी को जागरुक करने का उचीत तरीका था। पर अब ट्यून को बार-बार फोन करने पर सुनने से लोगों को अब दिक्कत हो रही है। – मुकुल यादव

 

 

 

 

 

 

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img