Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

नांगल सोती में पीएसी बटालियन भूमि का आईजी ने किया निरीक्षण

  • पहले भी अधिकारी कर चुके है कई बार भूमि का निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: बिजनौर जिले में पीएसी की नई बटालियन बनाने के जमीन की तलाश जोरो से चल रही है।जिले सहित प्रदेश के आला अधिकारी जिले के कई स्थानों पर जमीन की तलाश में लगे है। नांगल सोती में तलाश की गई भूमि का आईजी पीएसी और कई उच्चाधिकारियों ने दौरा करके निरीक्षण किया।

33 6

शुक्रवार को पीएसी के आईजी अमित चन्द्रा, पीएसी के आईपीएस अशोक कुमार, एसपी सिटी, सीओ गजेंद्रपाल सिंह, एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह तहसीलदार राधेश्याम वर्मा, पीडब्ल्यू विभाग के सहायक अभियन्ता धन प्रकाश आदि अधिकारियों ने नांगल सोती में पीएसी बटालियन के लिए चिन्हित की गई भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी पीएसी ने राजस्व विभाग के नक्शे और गंगा के पानी का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आईजी अमित चन्द्रा ने इस भूमि के पास बह रही गंगा की एक छोटी धार के प्रति चिंता व्यक्त करते बताया कि वन विभाग और उच्चधिकारियों के साथ बैठक करके आगे की प्रगति के बारे में चर्चा की जायेगी। जिसके बाद अधिकारीयों का काफिला गांव रायपुर खास में भी भूमि के निरीक्षण को पहुंचा। बीते कुछ माह से बिजनौर जिले में पीएसी की बटालियन बनाने के लिए अधिकारियों की तैयारी जोरों से चल रही थी।

बटालियन बनाने के जिले के आलाधिकारी काफी समय से गांव- गांव जाकर जमीन की तलाश कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने गंगा खादर में खसरा नम्बर 01, 02, 03, 253, 252 आदि के नक्से का निरीक्षण करते हुए जमीन को देख राजस्व अधिकारियों ने बताया था कि नांगल के गंगा खादर में ग्राम पंचायत नांगल की सैकड़ो बीघा जमीन मौजूद है। जिस कारण यह स्थान पीएसी की बटालियन बनाने के लिए उपयुक्त है। पीएसी की बटालियन बनाने के लिए लगभग 350 बीघा भूमि की आवश्यकता है। नांगल में काफी भूमि ग्राम पंचायत की मौजूद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img