Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेताओं ने पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • एसडीएम को ज्ञापन देकर की चेयर पर्सन को बर्खास्त किए जाने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगरपालिका के नामित सभासदों के साथ ही भाजपा नेताओं ने पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ।भाजपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने तथा पालिका चेयरपर्सन को बर्खास्त किए जाने की मांग की है।

स्थानीय नगरपालिका में विकास कार्यों के नाम पर हो रही सरकारी धन की बर्बादी के विरोध में भाजपा के नामित सभासदों के साथी अन्य भाजपा नेताओं ने मिलकर मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को तहसील पहुंचे नामित सभासदों तथा दर्जनों भाजपा नेताओं ने नगर पालिका में निर्माण कार्यों के नाम पर घटिया सामग्री लगाकर करोड़ों रुपए के सरकारी धन की बर्बादी की जाने का आरोप लगाया।

भाजपा नेताओं ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए पालिका अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए आने वाली धनराशि का पालिका अधिकारियों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है।

41 6

नगर के बाईपास मार्ग पर पिछले 3 वर्षों में नाला सफाई तथा नाला निर्माण के नाम पर लाखो रुपए खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी बाईपास मार्ग को जलभराव से मुक्ति नहीं मिली है ।मामूली सी बारिश होते ही बाईपास मार्ग तालाब बन जाता है, और बारिश बंद होने के कई दिनों बाद तक पानी भरा रहता है।

भाजपा नेताओं का यह भी आरोप था कि चेयरपर्सन पालिका अधिकारियो से मिलकर बाजार से दुगने दामों पर सामान खरीद रहे हैं । हाल ही में हुई बोर्ड की बैठक में एक सफाई कर्मचारी की वर्दी के नाम पर दस हजार रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पास किया गया है जो कि बहुत अधिक है।

प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि पालिका में लाखो रुपए की लागत से कूड़ा उठाने के लिए खरीदा गया डंपर पंजीकरण के आभाव में कूड़ा बनकर रह गया है। डंपर आज तक सड़क पर दिखाई नहीं दिया है। नगर क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए 3 ओवरहेड टैंक बन कर तैयार खड़े हैं लेकिन आज तक उनसे एक बूंद भी पानी की सप्लाई नहीं की गई है। नगर की कई सड़कें खस्ताहाल हैं जबकि पालिका अधिकारियों व चेयर पर्सन ने मिलकर कई अच्छी भली सड़कों को तोड़कर उनके निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए हैं।

नामित सभासदों व भाजपा नेताओं ने विकास कार्यों के नाम पर पचास प्रतिशत तक कमीशन वसूले जाने के आरोप भी लगाये ।उनका यह भी कहना था कि अब तक नगर पालिका से जुड़े विकास कार्यों की बाबत क्षेत्रीय विधायक के साथ ही नामित सभासद व अन्य लोग सैकड़ों शिकायतें कर चुके हैं लेकिन शिकायतों के निस्तारण के नाम पर खानापूर्ति की गई है।

प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उच्चस्तरीय टीम का गठन कर नगर में अब तक हुए विकास कार्यों की जांच कराने तथा दोषी चेयर पर्सन के अधिकार सीज कर उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में नामित सभासद पल्लव अग्रवाल, ब्रजपाल सैनी, रामशरण दास, राजेंद्र त्यागी के साथ विरेंद्र राजपूत, आशु गोयल,अजय कौशिक, हेमंत कुमार, योगेश शर्मा , अतुल जोशी , अनिल शर्मा , सुमित नारायण,आदित्य बंसल ,अशोक नेता, आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img