Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

कमिश्नर का छापा, जेडी और डीआईओएस नदारद

  • आयुक्त ने किया संयुक्त शिक्षा निदेशक सहित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण
  • पांच कार्यालयों के निरीक्षण में तमाम कर्मचारी नदारद मिले, स्पष्टीकरण मांगा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने बुधवार सुबह शिक्षा विभाग से सम्बन्धित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रथम मंडल सहित छह कार्यालयों का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को निर्देशित किया कि निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाये गये अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनको अवगत करायें। अनुपस्थित मिलने पर मंडलीय वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सहित उनके कार्यालय के समस्त कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया व संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षक से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया।

आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति व साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। आयुक्त ने संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रथम मंडल, कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया कि भवन बहुत पुराना है, जोकि जर्जर अवस्था में है, जिसकी मरम्मत की आवश्यकता है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक को निर्देशित किया जाता है कि विभाग के सम्पर्क कर भवन मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान स्थिति अत्यन्त असंतोषजनक पायी गयी। इसके अतिरिक्त साफ-सफाई भी अत्यन्त असन्तोषजनक है। कार्यालय-मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), मेरठ का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका देखी गई। कर्मचारी उपस्थित मिले तथा सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। कार्यालय-संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रथम मंडल, मेरठ के निरीक्षण के समय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन के दौरान पाया गया कि पांच कर्मचारियों को छोड़कर सभी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।

कार्यालय-मण्डलीय वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) के निरीक्षण के समय मण्डलीय वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सहित समस्त कार्मिक अनुपस्थित मिलने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की व निर्देशित किया कि सभी का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये।

कार्यालय-उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशालाओं के निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय), मेरठ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) कार्यालय के सम्बन्ध में कर्मचारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय का प्रभार प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के पास है, जोकि इस समय विद्यालय में है।

कार्यालय में एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला व साफ-सफाई की स्थिति असन्तोषजनक पायी गयी। कार्यालय-जिला विद्यालय निरीक्षक, मेरठ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। कार्यालय में कर्मचारी उपस्थित मिलें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

  1. समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण होते रहने चाहिए। ताकि शिक्षा के स्तर में सुधार आ सके।

Comments are closed.