Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

ईख के खेत से बरामद हुआ लापता युवक का शव

  • चार दिन से लापता था गांव जहांगीरपुर निवासी युवक

जनवाणी संवाददाता |

गढ़ीपुख्ता: गांव जहांगीरपुर से कई दिन से लापता एक युवक का शव रविवार को नग्न हालात में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेडी में एक खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भीज दिया। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी घटना की जानकारी ली।

रविवार की सुबह गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के दुल्लाखेडी गांव के कुछ ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गांव के निकट गन्ने के खेत में एक युवक का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वहां दुल्लाखेडी समेत गांव भाटू के ग्राम प्रधान और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वहीं थाना प्रभारी महावीर सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और शिनाख्त के प्रयास किए।

इसी दौरान एक युवक ने मृतक की फोटो व्हाट्सएप पर डाल दी जिसके बाद उसकी शिनाख्त जहांगीरपुर के संजय पुत्र पदमसिंह के रूप में हुई। गढीपुख्ता पुलिस तुरंत गांव जहांगीरपुर पहुंची तथा मृतक के दो भाइयों को गढ़ीपुख्ता थाने लेकर उनसे पूछताछ की। दोनों भाइयों का कहना था कि संजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह चार दिन से गांव से गायब था और रविवार को उसकी लाश गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में मिली।

सूचना पर एएसपी राजेश श्रीवास्तव व सीओ भवन अमित सक्सेना भी पहुंचे तथा जानकारी ली। दूसरी ओर आशंका जताई जा रही है कि संजय की कहीं, हत्या कर शव को गढीपुख्ता क्षेत्र में फेंका गया है। गले पर रस्सी के निशान हैं और मुंह से भी खून निकल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

एएसपी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के मुताबिक युवक चार दिन से लापता था। पुलिस परिजनों के साथ अपने स्तर पर पूछताछ कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img