- कस्बा एलम में पुलिस दबिश के दौरान मौत का मामला
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: कस्बा एलम में पुलिस दबिश के दौरान अधेड़ की मौत हो गई थी। मृतक की रस्म तेहरवीं के दौरान ग्रामीणों ने सात दिन के अंदर पीड़ित परिवार की मांग न माने जाने पर एक न्याय सभा आयोजित करने की चेतावनी दी है।
कस्बा एलम में तीन जनवरी को अवैध धंधे की शिकायत पर पुलिस दबिश के दौरान ओमबीर कश्यप की मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप लगाए थे। मृतक की पत्नी कमलेश की तहरीर पर सिपाही अनुज, विजय राणा, अतहर जैदी व एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हॉर्ट अटैक आया था। एसपी सुकीर्ति माधव ने आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था।
रविवार को मृतक की रस्म तेहरवी का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। रस्म तेहरवी के दौरान आरोपित सिपाहियों को बर्खास्त करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने और मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की गई।
साथ ही, मांग माने जाने के लिए सात दिन का समय दिया गया। उक्त मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए बीजेपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप को नामित किया गया है। चेतावनी दी गई है सात दिन के अंदर मांगें न माने जाने पर एक न्याय सभा का आयोजन किया जायेगा। न्याय सभा में ठोस निर्णय लिए जायेंगे।
इस दौरान नीटू कश्यप, ओमपाल कश्यप, चंद्रपाल सिंह, रामकुमार, संदीप कश्यप, सुभाष फौजी आदि लो मौजूद रहे।

