- वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने कार्यक्रम का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शहर के गऊशाला रोड नगरपालिका पार्क में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति शामली के द्वारा संस्था के संस्थापक लाला गंगाशरण की तृतीय पुण्यतिथि चतुर्थ रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, विशिष्ठ अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी व इंजीनियर सत्यकुमार गर्ग रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक तेजेन्द्र निर्वाल एवं मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने लाला गंगाशरण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। इस अवसर पर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि संस्था निरन्तर समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य कर रही है।
लॉकडाउन हो या वरिष्ठ नागरिकों की अन्य समस्याएं सभी में निस्तारण के लिए प्रयासरत रहती है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व इंजीनियर सत्यकुमार गर्ग, संरक्षक श्यामलाल शर्मा, विनोद अत्री, श्रीपाल गोयल, सरदार राजेन्द्र सिंह एवं संरक्षक सत्यप्रकाश अग्रवाल अध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा न संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र आचार्य ने किया। स्व. गंगाशरण के सुपुत्र अशोक गर्ग ने सभी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में महीपाल शर्मा, सुभाषचंद शर्मा, रामदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष मदन कुमार मित्तल, चमन लाल अरोरा, प्रेमचंद मित्तल, महेश शर्मा, सतपाल आर्य, विजय कुमार गुप्ता, डा सत्यपाल बागला, रामनाथ सैनी, सुभाष वर्मा, जनेश्वर दयाल, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

