- बंदरों के हमले से आम लोग दहशत में
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: पालिका क्षेत्र में बंदर पकड़ने का अभियान लगातार जारी है। मथुरा से आई टीम ने दूसरे दिन 35 बंदरो को जाल बिछाकर पकड़ा। मथुरा से आई टीम ने रविार को नगर में दूसरे दिन अभियान चलाकर 35 बंदरों को जाल बिछाकर पकड़ा। पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। जब तक नागरिकों को बंदरों से निजात नहीं मिल जाती, तब तक बंदर पकड़ने का काम चलता रहेगा।
उन्होंने कहा बंदरों के हमले से आम लोग दहशत में है। बंदरों ने नगर क्षेत्र में जमकर उत्पात मचा रखा है। घरों से छोटे बच्चों तक को उठाकर ले जाते हैं। कई बार बंदरों के हमले से महिला व बच्चे, बुजुर्ग गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं।
वही नगर के नागेश्वर गहलोत, सूरज भान सिंह, सतीश शर्मा आदि का कहना है कि पालिका का यह कार्य सराहनीय है। बंदरों के उत्पात से नगर में दहशत का माहौल बना हुआ था। अब नागरिक बेखौफ हैं। बंदरों के हमले के डर की वजह से नागरिक छतों पर नहीं चढ़ पाते थे।

