Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

हापुड़ रोड: फिर हो गया अतिक्रमण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हापुड़ रोड पर एक सप्ताह पहले नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया था। यह कोई लंबा समय भी नहीं बीता, लेकिन हापुड़ रोड पर फिर से अतिक्रमण आरंभ किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले भेदभाव किया था, जो रसूखदार थे उनका अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। यह शिकायत नगरायुक्त मनीष बंसल के सामने भी पहुंची थी, लेकिन फिर यह मामला आया-गया हो गया।

इस तरह अतिक्रमण को सेकेंड पार्ट पर लिया जा रहा है। अतिक्रमण शहर की समस्या है, जिस पर फोकस करने की आवश्यकता है। अतिक्रमण हटाने के लिए पचास लोगों की अलग से टीम लगाई गयी हैं, लेकिन टीम कहां रहती हैं? कुछ पता नहीं। इस टीम पर पूरा खर्च नगर निगम कर रहा हैं, लेकिन इसके बावजूद इस टीम से नगर निगम काम नहीं ले पा रही है।

भगत सिंह मार्केट में अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन वहां पर फिर से ठेली वाले खड़े होने लगे हैं, जिससे अतिक्रमण से आवागमन में दिक्कत पैदा हो रही है। भगत सिंह मार्केट के अतिक्रमण का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था,जिसके बाद ही निगम अफसर हरकत में आये थे।

इसी तरह से हापुड़ रोड पर भी अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन अतिक्रमण फिर से कर लिया गया है, जिसको लेकर निगम अफसरों को गंभीर होना पड़ेगा। गढ़ रोड पर भी अतिक्रमण का बुरा हाल है। दोनों तरफ सड़क की चौड़ाई काफी हैं, मगर सड़कें के दोनों तरफ वाहन खड़े कर दिये जाते है।

जिसके चलते यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा अस्थाई अतिक्रमण के साथ स्थाई अतिक्रमण भी लोगों ने कर रखा है, जिसको नगर निगम नहीं हटवा पा रहा है। रोडवेज की बसें भी सड़क पर लगा दी जाती है, जिससे समस्या बढ़ जाती है। इस पर भी नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। गढ़ रोड पर नगर निगम के अफसरों को पुलिस साथ में लेकर अतिक्रमण हटाने की जरुरत है, जो यहां की जनता के लिए बड़ी समस्या बन गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img