Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पॉली हाउस ने बदल दी किसान की किस्मत

  • दो माह के अंदर पांच लाख की बिक्री की जरबेरा के फूलों से

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश सरकार द्वारा कृषि से जुड़े अन्य कार्यों को बढ़ावा देने के लिये किसानों को आर्थिक मदद देना शुरु किया है। जिसका सीधा लाभ कृषकों को मिल रहा है और सीमांत किसान भी इसका फायदा ले रहे हैं। तहसील सरधना के गांव सलावा के सीमान्त किसान कुशेन्द्र कुमार सिंह ने माह जून 2018 में एक पॉली हाउस का निर्माण कराया, जिसमें वह जरबेरा फूल की खेती कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट की लागत रुपये 59.50 लाख है तथा शासन से उन्हे रुपये 29.08 लाख का अनुदान प्राप्त हुआ। प्रथम वर्ष में 50 हजार रुपये प्रति माह का शुद्ध लाभ तथा तीसरे वर्ष में दो माह के अंदर पांच लाख की बिक्री कर चुके हैं। गांव सलावा तहसील सरधना जनपद मेरठ के कुशेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह एक सीमान्त किसान है।

उसने उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजना पॉली हाउस के बारे में विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली तथा कुछ बड़ा करने की इच्छा से उन्होंने पॉली हाउस का निर्माण कराया। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष में फूल बिक्री कर रुपये 19 लाख की हुई। जिसमें से 70 हजार रुपये प्रति माह लोन कवर तथा रुपये 50 हजार प्रति माह का खर्चा हुआ है तथा लगभग 50 हजार रुपये प्रति माह का शुद्ध लाभ मिला है।

उन्होंने बताया कि तीसरे वर्ष में दो माह के अंदर पांच लाख की बिक्री कर चुका हूं। पॉली हाउस के प्रोत्साहित होकर मैंने एक दूसरा पॉली हाउस लगाया जिसमें गुलाब की खेती प्रस्तावित है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पॉली हाउस किसानों की आय दोगुनी करने में सहायक होगा। अन्य किसान भी सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपना जीवन बदल सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img