Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

सपा ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा घेरा कार्यक्रम किया

  • युवाओं को फर्जी केस, पूंजी निवेश का अभाव, बेरोजगारी, महंगी होती शिक्षा पर किया जागरूक

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा घेरा कार्यक्रम का गांवों में आयोजन किया गया। वक्ताओं ने वहां पर युवाओं को फर्जी केस, पूंजी निवेश, महंगी होती शिक्षा, बेरोजगारी व दुष्कर्म के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने युवाओं से जागरूक होकर पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा घेरा कार्यक्रम के तहत गौरीपुर, निवाड़ा, बागपत, अहैडा, टीकरी, असारा, बालैनी, पूठड व अन्य स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

वहां महंगी होती शिक्षा, बेरोजगारी, युवाओं पर फर्जी केस, पूंजी निवेश का अभाव, फैक्ट्रियों में बंदी के साथ छंटनी, सरकारी भर्तियों में धांधली, महिलाओं और बच्चों से दुष्कर्म, ध्वस्त कानून व्यवस्था, शिक्षा के क्षेत्र में राजनीतिक हस्ताक्षेप, छात्र संघों के चुनाव, शिक्षा संस्थाओं में एक खास विचारधारा का प्रचार, महंगी फीस, आॅनलाइन शिक्षा में विसंगतियां, गरीब पिछड़े व अनुसूचित जाति के छात्रों की उपेक्षा आदि मुद्दे को लेकर सभी युवाओं से चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का अध्यात्म केवल चर्चा मात्र का अध्यात्म नहीं था, बल्कि उसके सामाजिक सरोकार थे। उनके राष्ट्रवाद में वंचितों के प्रति त्याग समर्पण और सेवा का विशेष महत्व था तथा वे सांप्रदायिकता और जातीयता को भी देश के विकास के लिए घातक समझते थे। आज के सभी युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस मौके पर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हाजी तराबुद्दीन चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर एसपी यादव, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉक्टर सीमा यादव, महासचिव प्रधान रिफाकत अली, नगेन्द्र सिंह, तुलसी प्रधान, जियाउददीन चौधरी, नवाब सैफी, रविन्द नैन, सुशील नैन, राजेंद्र यादव, तहसीम छपरौली, अशोक गुर्जर, कर्मवीर प्रधान आदि मौजूद रहे।

जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही सरकार: अभयवीर

युवा घेरा कार्यक्रम के अंतर्गत सपा नेता अभयवीर यादव के नेतृत्व में पिलाना ब्लॉक में बालैनी, पिलाना, खेकड़ा ब्लॉक में मसूरी, बागपत ब्लॉक में निवाड़ा आदि विभिन्न गांवों में गोष्ठी हुई। जिसमें सपा नेता अभयवीर यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व जो वायदे जनता से किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है। चुनावी घोषणाओं को भाजपा भूल चुकी है। आज महंगाई जोरों पर है।

युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। किसानों को गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है। युवाओं को लेकर कोई भी योजना सरकार के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि जनविरोधी नीतियों पर सरकार काम कर रही है। इस अवसर पर मोहित त्यागी, इंतजार मलिक, प्रशांत यादव, नवीन प्रधान, लियाकत चौधरी, रविंद्र यादव, कालेज प्रधान, पपीत यादव, अनुज यादव आदि मौजूद रहे।

लोनी: सपा युवा घेरा कार्यक्रम ने भाजपा पर कसे तंज

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सपा ने युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए लोहिया वाहिनी के दिनेश गुर्जर ने युवा घेरा कार्यक्रम में मंहगी होती शिक्षा, बेरोजगारी, युवाओं पर फर्जी केस तथा निर्दोषों पर लगी एनएसए आदि पर विचार किया।

अनीस अली जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने कहा की सरकार में छात्रों और युवाओं का हो रहा लगातार शोषण वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्वामी विवेकानंद केवल अध्यात्म की चर्चा ही नहीं करते थे बल्कि उसे सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ते थे। संचालन सिराज सैफी व अध्यक्षता विजेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमरुद्दीन सैफी सभासद, इकबाल अंसारी सभासद, यकिन अली, हाजी लाइक मिर्जा, शुभत्रि जुनैद खान, नौशाद, रियान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img