जनवाणी ब्यूरो |
धामपुर: अल्हैपुर ब्लाक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में शासन के निर्देशानुसार एक-एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया जाएगा। फिलहाल ब्लाक क्षेत्र की 27 ग्राम मेेंं निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
ब्लाक क्षेत्र मेें 97 ग्राम पंचायत आती हैं। ब्लाक क्षेत्र की 27 ग्राम पंचायतोंं में शौचालय निर्माण कार्य के लिए भूमि का चयन करा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
ग्राम पंचायत शेखपुर भावड़ा में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए प्रभारी खंड विकास अधिकारी भूपाल सिंह व एडीओ पंचायत अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से नींव रखी। इस अवसर पर जेई एमआई संजीव कुमार, तकनीकि सहायक पंकज कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज कुमार, सुरेंंद्र सिंह, ऋतु रानी, वीरेेंद्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे। एडीओ पंचायत अनिल कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतोंं मेें शासन के निर्देशानुसार एक-एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया जाना हैै।
उन्होंंने बताया कि हल्का लेखपाल एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ग्राम प्रधान के सहयोग से ग्रामों में सार्वजनिक शौलचायों के लिए भूमि का चयन किया। इसके बाद अल्हैपुर ब्लाक क्षेत्र की 27 ग्राम पंचायतों में शौलचायोंं का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। उन्होंंने बताया कि शौचालयोंं का निर्माण कार्य जेई एमआई संजीव कुमार, तकनीकि सहायक पंकज कुमार की देख रेख मेें होगा।

