जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: नगर स्थित मंडी समिति परिसर में व्यापारियों द्वारा मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। गुड़ व्यापारियों द्वारा इस मौके पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। मंडी में सैकड़ो किसानों व व्यापारियों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
शुक्रवार को हल्दौर मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में गुड़ कारोबारियों द्वारा मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर व्यापारियों ने सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन कर मंडी में आये किसानों तथा व्यापारियों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर सूर्य देव उत्तरायण होते हैं । जिससे मौसम में नई ऊर्जा का संचार होता है। मार्यक्रम आयोजन मव व्यापार मंडल के शैलेंद्र सिंह उर्फ बब्बू, सुबोध गुप्ता, अजय मित्तल, सुशील कुमार गुप्ता, विमल अग्रवाल, पवन गोयल, पवन अग्रवाल, टीटू गुप्ता, कपिल गोयल, विशाल गोयल, आशु गोयल, राकेश गुप्ता, पल्लवअग्रवाल, वीरेंद्र राजपूत, पंकज सिंह, सुभाष गुप्ता व समस्त मंडी समिति के दीपक कुमार, हरचरण, नरदेव सिंह आदि का सहयोग रहा।

