- ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने को पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: किसान इंटर कॉलेज मंडावली में ऊर्जा संरक्षण माह के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए ऊर्जा संरक्षण पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.सुनीति त्यागी ने कहा कि कला एक ऐसा विषय है जो जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करता है।
निर्णायक मंडल में व्यायाम अध्यापक इंद्रमणि, राहुल कुमार, पूनम चौधरी मौजूद रही। प्रतियोगिता में मौहम्मद जावेद पुत्र मौहम्मद इमरान कक्षा-12 प्रथम, प्रदीप कुमार पुत्र धनीराम कक्षा 12 द्वितिय, मौहम्मद अरबाज पुत्र जमील अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य डा.सुनीति त्यागी ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर बलजीत सिंह, विरेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, सर्वेश कुमार, अमित कुमार, सुनील यादव, ओमकार सिंह, कपिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, रमेश कुमार, विक्रम सिंह, सुधीर शर्मा, पवेंरद कुमार, पुनित कुमारा, अमित चौधरी मौजूद रहे।

