जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: पुराना धामपुर दलित बस्ती में स्थित रविदास धर्मशाला एवं मंदिर पर हिंदू युवा वाहिनी की ओर से मकर सक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह ने कहा कि मकर सक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी का प्रसाद वितरित करना शुभ माना जाता है।
मकर संक्रांति के पर्व के बाद सूर्य उत्तरायण में चला जाता है। मौसम में भी बदलाव दिखाई देने लगता है। ठंड धीरे धीरे कम होने लगती है। उन्होंने कहा इस पर्व पर लोग मूंगफली तिल आदि के लड्डू बनाकर भोग लगाते हैं। इस अवसर पर अनिल पाल इंजीनियर, संतोष राजपूत, मास्टर अनिल कुमार सिंह, डा. एके सक्सेना, मनोज चौहान और जितेन चौहान आदि शामिल रहे।

