Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

ऑस्ट्रेलियाई ओपन शुरू होने से पहले ही तीन कोरोना पॉजिटिव 

 

मेलबर्न, एपी: ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए लॉस एजिलिस और अबुधाबी से खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों को लेकर यहां पहुंची चार्टर्ड फ्लाइटों में तीन व्यक्ति  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों विमान से यहां 47 खिलाड़ी पहुंचे है। जिसमें से दो मामले लॉस एजिलिस से आए विमान जबकि एक मामला अबुधाबी से आये विमान से जुड़ा है।

लॉस एंजिलिस से आए विमान में पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में हवाई चालक दल का एक सदस्य और एक यात्री शामिल है जो खिलाड़ी नहीं है। इसके बावजूद अब इस उड़ान में मौजूद सारे यात्री 14 दिन होटल के कमरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे और खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाएंगे। विक्टोरिया प्रांत के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि हवाई चालक दल का एक सदस्य और आॅस्ट्रेलियाई ओपन का प्रतिभागी (जो खिलाड़ी नहीं है) कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है । इसमें कहा गया कि बाकी सभी 66 सहयात्रियों को करीबी संपर्क में आया माना जा रहा है। ये अब पृथकवास छोड़कर अभ्यास नहीं कर सकेंगे। बाकी सभी चालक दल के सदस्य निगेटिव आये हैं और अपने अपने शहर बिना यात्रियों के जाने की अनुमति मिल गई है। आॅस्ट्रेलियाई ओपन के टूर्नामेंट निदेशक क्रेग टिले ने एक बयान में कहा कि उड़ान में मौजूद 24 खिलाड़ी 14 दिन तक होटल के अपने कमरे में रहेंगे जब तक उनकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती। इस उड़ान में दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका शामिल और केइ निशिकोरी भी शामिल थे। टेनिस आॅस्ट्रेलिया ने बाद में बताया कि अबुधाबी से विमान में 64 लोग आए है जिसमें से 23 खिलाड़ी है। उन्होंने बताया कि विमान से आये सभी यात्री होटल में पृथकवास पर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img