जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत भाजपा नेता आयुष चौहान ने ग्राम बिडरा में ग्रामीणों के घर घर जाकर धन संग्रहीत किया। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में चलाये जा रहे राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत क्षेत्र के गांव बिडरा में भाजपा नेता आयुष चौहान ने अपने साथियों के साथ धन संग्रहीत किया तथा राम मंदिर से सम्बंधित पत्रक ग्रामीणों को वितरित किए।

धन संग्रहण अभियान में उनके साथ अनिल सैनी, बिजेंद्र कुमार, हरविंदर सिंह, सचिन राणा, भीष्म चौहान, यदुवीर सिंह तथा कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।

