जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। नूरपुर क्षेत्र के गांव झीरन निवासी अंकुश शर्मा के दो वर्षीय पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित पार्टी में गांव के ही पुष्पेंद्र ने तमंचे से हर्ष फायरिंग की। कुछ दूरी पर खड़े गांव के ही अभिषेक के पांव में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभिषेक की बहन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उप निरीक्षक सुमित राठी ने पुलिस टीम के साथ आरोपी पुष्पेंद्र को गांव से कुछ दूरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने आरोपी का चालान किये जाने की पुष्टि की है।

