जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: 22 जनवरी दिन शुक्रवार को अफजलगढ ब्लाक के सभी ग्राम रोजगार सेवक लखनऊ के दुबग्गा प्रांगण में होने वाले महासम्मेलन में शामिल होगे। ब्लॉक के रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक प्रभारी जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि होने वाले महासम्मेलन में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
महासम्मेलन की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एसपी तिवारी करेंगे महासम्मेलन में यूपी के सभी ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक शामिल होगे। अफजलगढ ब्लाक प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि 21 जनवरी शुक्रवार की शाम को अफजलगढ़ बस स्टैंड से बस करीब 5 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। अफजलगढ़ ब्लाक में 33 रोजगार सेवक है जो लखनऊ जाकर महासम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में बृजेश कुमार, मुकेश कुमार, जसपाल सिंह, हरजिनदर सिंह, कुमारी रंजन, सहला अनंजुम, पीरबख्स, फिरोज अहमद, अनिल कुमार, लेखराज सिंह आदि रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

