Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

जंगल में महिला का शव पड़ा मिलने से मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपली में गांव की रहने वाली एक महिला का शव पास में स्थित बाग में पड़ा मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में लेकर अन्तःपरीक्षण के लिए भिजवाया।

पीपली निवासी रोहताश सिंह अपनी पत्नी शकुंतला 55 वर्ष के साथ रहते थे। उनके कोई संतान नहीं थी जिसके चलते पति-पत्नी दोनों घर में अकेले ही रह रहे थे। शनिवार की रात्रि वह दोनों घर में सोये थे। रविवार की सुबह के समय लगभग पांच बजे रोहिताश सिंह की जब आंख खुली तो उन्हें पत्नी घर में दिखाई नहीं दी। पत्नी के घर में न मिलने पर वे उसकी तलाश के लिए घर से बाहर निकले थे।

जंगल से लौट रहे ग्रामीणों ने शकुंतला का शव पास में स्थित सत्यपाल सिंह के बाग के निकट खेत में खड़े सीमेंट के पिलर से गमछे के सहारे पड़ा होने की जानकारी दी। पत्नी की मौत का पता लगते ही वह रोते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर में वहां पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित कुमार व हीमपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गयेऔर घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की माने तो मौके पर अगरबत्ती का पैकेट व सिंदूर की डिब्बी तथा शराब के पव्वे भी पड़े मिले हैं।

इतना ही नहीं मौके पर शव को घसीटने के निशान भी मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव वहां लाकर डाला गया है। प्रभारी निरीक्षक ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के सही तथ्यों का पता लगने की बात कही है। मृतका के पति ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है।

मृतक महिला गढ़वाल क्षेत्र की रहने वाली थी जो पिछले दस वर्षों से रोहिताश सिंह के साथ रह रही थी। महिला जब पीपली आई थी तो उसके साथ एक बेटा भी था जो कुछ दिनों बाद ही उन्हें छोड़कर चला गया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की दलीलों को किया खारिज, नए आदेश की आवश्यकता नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...
spot_imgspot_img