जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को कोर्ट में पेशी से पहले चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समीर खान को ड्रग मामले के संबंध में 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था। आज समीर खान की एनसीबी हिरासत खत्म हो रही है।
13 जनवरी को समीर खान को एनसीबी की ओर से हिरासत में लिया गया था और इसके बाद उनकी बताई गई कई जगहों पर छापेमारी की। समीर खान के बांद्रा स्थित आवास पर छापेमारी की गई। इधर समीर खान का ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद नवाब मलिक ने बयान दिया कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
Mumbai: Sameer Khan, the son-in-law of Maharashtra Minister Nawab Malik, being taken for medical examination before being produced before Court.
He was arrested by Narcotics Control Bureau on January 13th, in connection with a drugs case. His NCB remand ends today. pic.twitter.com/3YlpA4XjIv
— ANI (@ANI) January 18, 2021
ड्रग्स मामले में दामाद के गिरफ्तार होने पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने गुरुवार को कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और इसे बिना किसी भेदभाव के लागू किया जाना चाहिए। एनसीपी नेता ने किसी भी घटना का उल्लेख किए बिना कहा कि कानून उचित कदम उठाएगा और न्याय होगा।
केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मलिक के दामाद समीर खान को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। खान सुबह लगभग 10 बजे वहां पहुंचे और कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
सूत्रों ने बताया कि ड्रग्स मामले के एक आरोपी और उनके बीच 20,000 रुपये का कथित ऑनलाइन लेन-देन का मामला सामने आने के बाद एजेंसी ने उन्हें तलब किया। इस मामले में ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी और दो अन्य को पिछले सप्ताह 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

