Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कृषि कानूनों पर आरटीआई आवेदन रद्द, नीति आयोग पर बरसे चिदंबरम 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस समेत दूसरी विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कृषि कानूनों पर आरटीआई आवेदन रद्द होने पर नीति आयोग पर जमकर निशाना साधा। चिदंबरम ने सरकार के इस कदम को हैरान करने वाला बताया।

अंजलि भारद्वाज ने नीति आयोग से कृषि कानूनों को लेकर जानकारी मांगी थी। नीति आयोग ने अंजलि के आवेदन को खारिज कर दिया था। इस पर चिदंबरम ने रविवार को ट्वीट किया, कृषि पर नीति आयोग की मुख्यमंत्रियों की समिति ने सितंबर, 2019 में विचार विमर्श किया और अपनी रिपोर्ट दी।

16 महीने बाद भी रिपोर्ट को अब तक नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल के सामने पेश नहीं किया गया है। क्यों, किसी को नहीं पता और कोई जवाब नहीं देगा। इस कारण का हवाला देते हुए रिपोर्ट की एक प्रति के लिए अंजलि के आरटीआई अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया है। मैं अंजलि की लगन और जानकारी हासिल करने के प्रयास की प्रशंसा करता हूं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img