Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

भाकियू ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कृषि कानून की प्रतिया जलाई

  • प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बिजनौर जिलाध्यक्ष चौ बीर सिंह सहरावत की अध्यक्षता और नजीबाबाद ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र चौधरी के संचालन में नजीबाबाद ब्लाक के ग्राम जटपुरा बौंडा में भाकियू लोकशक्ति की एक पंचायत आयोजित की गई।

पंचायत के दौरान भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई और विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी बीर सिंह सहरावत ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में 54 दिन से किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार लगातार किसान विरोध का रवैया अपना रही है।

31 2

जिलाध्यक्ष चौधरी बीर सिंह सहरावत ने बताया कि किसानों के गन्ने का पिछले पिराई सत्र का भी भुगतान बकाया है और नये पिराई सत्र को चालू हुए लगभग दो महीने हो गये। जिसको लेकर आने वाली 20 जनवरी को बिजनौर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर भाकियू लोकशक्ति के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा। किसानों के बीच पंचायत में पहुंचे नजीबाबाद तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को किसानों की प्रमुख मांगों से सम्बंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम सौंपा।

ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांगे को लेकर बताया गया। जिसमें तीनों कृषि कानूनों को रद्द किया जाए, न्यूनतम समर्थन मूल्य को गारंटी कानून बनाया जाए, पिछले पिराई सत्र 2019-2020 का गन्ने का समस्त बकाया भुगतान अविलंब कराया जाए, चालू पिराई सत्र 2020-2021 में गन्ने का मूल्य 500 रूपये क्विंटल कराया जाए, किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए, 60 वर्ष से उपर के मजदूर और किसानों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए। उन्होंने बताया कि मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो 20 जनवरी को जिला मुख्यालय बिजनौर पर आन्दोलन किया जाएगा।

पंचायत में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चौ बीर सिंह सहरावत, मंडल महासचिव अम्बरीष चौधरी़, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, जिला महासचिव अजयपाल सिंह, जिला सचिव नरेश कुमार, नजीबाबाद ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मुबारिक हसन, आबिद, मौ इकतहार, हाजी वहिद, जयप्रकाश, अमरसिंह, घसीटा, शौकिन, प्रदीप सिंह, नरपाल सिंह, मास्टर मुनेंदर, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img