Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

हाइवे पार कर रहे बाइक सवार छात्र को कैंटर ने कुचला, मौत

  • कैंटर चालक को हिरासत में लिया, कैंटर को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने पर किया खड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/मोदीपुरम: पल्लवपुरम में सोमवार को हाइवे पार कर रहे बाइक सवार एक छात्र को कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद इकट्ठा हुए लोगों ने भाग रहे चालक व कैंटर को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर व चालक को पकड़कर थाने भेज दिया। पुलिस ने छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुल्हैड़ा गांव निवासी प्रदीप चौहान खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य भी करते हैं। उनके एक बेटा प्रतिष्ठ व एक बेटी है। बेटा प्रतिष्ठ 10वीं कक्षा का छात्र है। छात्र प्रतिष्ठ प्रताप (16) सोमवार को ट्यूशन पढ़ने गया था। वापस लौटने के दौरान पल्हैड़ा चौराहे के सामने वह बाइक से हाइवे पार कर रहा था। हाइवे पार करने के दौरान एक कैंटर ने बाइक सवार छात्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने कैंटर को लेकर भागने का प्रयास किया, परंतु मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया। कैंटर चालक नागालैंड से कैंटर को लेकर आ रहा था। मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के बाद उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में थाने पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी ली और मोर्चरी पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पल्लवपुरम थाना प्रभारी देवेश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। कैंटर ने पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img