Saturday, June 20, 2026
- Advertisement -

जानिए, जेपी नड्डा ने कांग्रेस सांसद से पूछा यह सवाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में चीन द्वारा गांव बसाने के दावे वाली खबरों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। अब इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस सांसद से सवाल पूछा है।

जेपी नड्डा ने कहा, ‘अब जब श्री राहुल गांधी अपनी मासिक छुट्टी से लौटे हैं, तो मैं उनसे कुछ प्रश्न करना चाहूंगा। मुझे उम्मीद है कि वह आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके जवाब देंगे। आखिर कब राहुल गांधी, उनका परिवार और कांग्रेस चीन पर झूठ बोलना कब बंद करेगा? क्या वह इस बात से इनकार कर सकते हैं वह जिसका उल्लेख कर रहे हैं, उस अरुणाचल प्रदेश सहित हजारों किलोमीटर की जमीन को किसी और ने नहीं बल्कि पंडित नेहरू ने चीन को उपहार के तौर पर दी थी? बार-बार, कांग्रेस चीन के सामने आत्मसमर्पण क्यों करती है?’

नड्डा ने राहुल से पूछा कि क्या वे अपनी ट्रस्टों को चीन से मिले दान को वापस करेंगे। उन्होंने कहा, ‘क्या राहुल गांधी का चीन और उनकी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ कांग्रेस पार्टी के समझौते को रद्द करने का कोई इरादा है? क्या वह अपने परिवार द्वारा नियंत्रित ट्रस्टों में मिले चीनी दान को वापस करने का इरादा रखते हैं? या फिर उनकी नीतियों और आचरण को चीनी धन और समझौता ज्ञापन द्वारा जारी रखा जाएगा?’

नड्डा ने कांग्रेस नेता से पूछा, ‘राहुल गांधी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। आज जब भारत में सबसे कम मामले आ रहे हैं और हमारे वैज्ञानिकों ने एक टीका बनाया है तो उन्होंने एक बार भी वैज्ञानिकों को बधाई क्यों नहीं दी और 130 करोड़ भारतीयों की सराहना क्यों नहीं की?’

नड्डा ने राहुल से किसानों को लेकर भी सवाल किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘कांग्रेस भारत के किसानों को भड़काना और गुमराह करना कब बंद करेगी? यूपीए ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को सालों तक क्यों रोका और एमएसपी क्यों नहीं बढ़ाया? कांग्रेस सरकार के राज में दशकों तक किसान गरीबी में क्यों रहे? क्या उन्हें किसानों के प्रति सहानुभूति केवल विपक्ष में रहते हुए महसूस होती है?’

नड्डा ने कहा, ‘राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं कि सभी एपीएमसी मंडियों को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन क्या एपीएमसी एक्ट को खत्म करना कांग्रेस के घोषणा पत्र का हिस्सा नहीं था? क्या उससे मंडी बंद नहीं होती? राहुल गांधी ने तमिलनाडु में जल्लीकट्टू का आनंद लिया। जब सत्ता में थे तब उनकी पार्टी ने इस पर प्रतिबंध क्यों लगाया और तमिल संस्कृति का अपमान किया। क्या उन्हें भारत की संस्कृति और लोकाचार पर गर्व नहीं है?’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में चीन द्वारा गांव बसाने के दावे वाली खबरों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘उनका वादा याद करिए- मैं देश झुकने नहीं दूंगा।’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘मोदी जी, वो “56 इंच” का सीना कहां है?’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भी सोमवार को इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img