Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

ऋषभ पंत ने तोड़ा धौनी का रिकॉर्ड 

 

ब्रिसबेन, भाषा: आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में भारत की जीत के नायकों में रहे पंत ने महेंद्र सिंह धौनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया और वह सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। पंत ने यह आंकड़ा 27वीं पारी में छुआ जबकि धौनी ने 32 टेस्ट पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। पंत ने चौथे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन यह रन पूरे किए। वह 89 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती। इससे पहले सिडनी में तीसरे टेस्ट में भी पंत ने 97 रन की पारी खेली थी जिसे भार ने ड्रॉ कराया था। इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पंत इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया में शतक जमाने वाले भारत के अकेले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पिछली बार 2018-19 के आॅस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्होंने सिडनी में नाबाद 159 रन बनाए थे जो उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है। अब तक वह 16 टेस्ट में 1088 रन बना चुके हैं जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img