Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

एबीवीपी ने जुलूस निकालकर स्कूल का पुतला फूंका

  • बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने पर स्कूल को बंद करने की मांग

जनवाणी संवददाता |

बड़ौत: काठा के लक्ष्य पब्लिक स्कूल के खिलाफ अखिल भारतीय परिषद कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने बड़ौत के कोताना रोड पर एकत्रित होकर स्कूल का पुतला आग के हवाले किया। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर स्कूल को बंद करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि स्कूल की एक शिक्षिका ने दो छात्रों को स्कूल में बुलाकर उनकी लाठी से बर्बरतापूर्ण तरीके से पिटाई की। इस पिटाई से छात्र गम्भीर रूप से घायल भी हो गए।

स्कूल प्रबंधन का एक व्यक्ति महिला शिक्षिका को पिटाई करने के लिए उकसाते हुए वीडियो तक बना रहा था । इन सभी के खिलाफ यदि कार्रवाही नही होती है तो एबीवीपी सड़कों पर उतर छात्रहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस तरह की घटना सहन नही की जायेगी।इस संबंध में डीएम को एक ज्ञापन दिया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img