जनवाणी संवाददाता |
बढ़ापुर: नगर में एक मकान में खुदाई के दौरान ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के मिलने से अफरा तफरी मच गई। सिक्के मिलने की खबर नगर में आग की तरह फैल गई। बताया जा रहा है सेकड़ों की संख्या में चांदी के सिक्के खुदाई करने के बाद पास पड़ोस के लोग अपने घरों में ले गये। पुलिस व प्रशासन को इसकी भनक तक नही लग पाई।

बताया जाता है कि नगर के मोहल्ला बाजार में स्वर्गीय उमेश यादव का पुश्तेनी मकान है। जिसका सौदा उमेश यादव द्वारा अपने जीवन मे ही कर दिया गया था। परन्तु अचानक ह्र्दयगति रुकने से उमेश यादव की मृत्यु हो गई जिसके बाद मकान खरीदार की नींद उड़ गई थी। परन्तु उमेश यादव के पुत्र द्वारा खरीदार को जमीन का बैनामा कर दिया गया। तबसे खरीदार अपने स्तर से उस जमीन पर प्लॉटिंग कर रहा था।

जिसके चलते हुए नगर सहित आसपास के कई लोगों द्वारा दुकानों के मकानों के लिए जमीन खरीदी जा चुकी थी बताया जा रहा है कि करीब 1 सप्ताह पहले भी खाली पड़ी जमीन में खेलते समय एक बच्चे को चांदी के कई सिक्के मिले थे परंतु उक्त मामला किसी के संज्ञान में नहीं आया था जिसके पश्चात बुधवार को एक प्लॉट स्वामी ने जब अपने प्लॉट की बुनियाद रखने के लिए नींव ख़ुदवाई तो वहाँ पर चांदी के सिक्के मिले जिसकी खबर नगर आग की तरह फैल गई।
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के निकलने की खबर सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई मौके पर मौजूद भीड़ जहां-तहां खुदाई करने में जुट गई बताया जा रहा है कि पास पड़ोस के दर्जनों लोगों को चांदी के सैकड़ों सिक्के मिले उक्त सिक्के ब्रिटिश काल के हैं जिन पर वर्ष 1913 अंकित है जानकार बता रहे हैं कि ब्रिटिश काल के यह सिक्के पूर्ण के चांदी के बने हुए हैं।
इनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है जानकार बताते हैं कि 1 सिक्के का वजन करीब 12 ग्राम होता था मौके पर मौजूद भीड़ में जिस व्यक्ति बच्चे के हाथ जो सिक्का आता था वह वहां से लेकर रफूचक्कर हो जाता था इतना बड़ा मामला होने के बावजूद भी पुलिस एवं प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग पाई मौके पर पुलिस व प्रशासन का कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा सिक्के निकलने की खबर पर प्लॉट स्वामी मौके पर पहुंचे तो वहां पर अफरा-तफरी का माहौल देख उन्होंने मौके पर मौजूद भीड़ को वहां से खदेड़ा समाचार लिखे जाने तक पुलिस एवं प्रशासन को इसकी कोई भनक नहीं है।

