जनवाणी संवाददाता |
नगीना: मेले के स्थल पर कुछ ग्रामीणों द्वारा कब जा करते हुए चार दिवारी कर ली जिलाधिकारी को की गई शिकायत के आधार पर उप जिलाधिकारी नगीना ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से उक्त मेले की जमीन को कब्जा मुक्त कर कमेटी को सौंप दिया।
उप जिलाधिकारी नगीना घनश्याम वर्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र के ग्राम टांडा माई दास में रविदास मेले की जमीन है। जिसमें रविदास मेला आदि लगता रहता है। उक्त भूमि पर आस पास के लोगों ने अपनी चाहरदिवारी कर कुछ जमीन पर कब्जा कर लिया था।
जिसकी शिकायत गांव के ही अमित कुमार ने कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी बिजनौर को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए मेले की जमीन जो गाटा संख्या 219 रविदास मेले के नाम से दर्ज है, को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।जिस पर जिलाधिकारी ने कब्जा मुक्त कराने के आदेश उप जिलाधिकारी नगीना को सौंपी।
आदेश के आधार पर उप जिलाधिकारी नगीना घनश्याम वर्मा व सीओ नगीना राकेश श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ रविदास मेले के स्थान गाटा संख्या 219 पर पहुंचे तथा जेसीबी द्वारा कब्जा की गई भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए मेला कमेटी को सौंप दिया तथा कब्जा करने वाले लोगों को भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में आपने या किसी ने भी पुनः कब्जा करने की हरकत की तो भू-माफिया की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया जाएगा।

