Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बिंदल के शोरूम पर छापा, नकली ब्रांडेड कपड़े मिले

  • ब्रांड प्रोटेक्टर कंपनी की कार्रवाई, वैन हुसैन, एलन सोली के नाम पर खेल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के नामचीन शोरूम से ब्रांडेड कपड़े खरीदने वालों को यह खबर चौंका सकती है। दरअसल, ब्रांड प्रोटेक्टर कंपनी के अधिकारियों ने आबूलेन स्थित बिंदल्स के दो शोरूम पर नकली ब्रांडेड कपड़े बेचे जाने का खुलासा किया है। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ आबूलेन स्थित दोनों शोरूम पर रेड करते हुए लगभग साढेÞ पांच लाख की कीमत के नकली ब्रांडेड कपड़े बरामद किए हैं।

ब्रांड प्रोटेक्टर कंपनी के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से बिंदल्स के इन दोनों शोरूम में अपनी क्लाइंट कंपनी वैन हुसेन और एलेन सोली के नकली कपड़े बेचे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आज धीरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने सदर पुलिस को साथ लेकर आबूलेन स्थित बिंदल्स के दोनों शोरूम पर एक साथ छापेमारी की।

इस दौरान मौके से भारी मात्रा में वैन हुसेन और एलेनसोली कंपनी के स्वेटर और स्वेटर, शर्ट्स बरामद किए गए। जिनकी कीमत लगभग साढेÞ पांच लाख रुपये हैं। इसके साथ अन्य कुछ कंपनियों के भी नकली कपड़े बरामद किए गए हैं। ब्रांड प्रोटेक्टर कंपनी के अधिकारियों ने बिंदल क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एसओ सदर दिनेश चंद्र ने बताया कि ब्रांड प्रोटेक्टर कंपनी की तरफ से तहरीर आई है और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि कपड़ों के लिये शहर के नामी शोरुम बिंदल के यहां ग्राहकों की संख्या जबरदस्त है और लोग ब्रांडेड कपड़े खरीदने इस शोरूम में ही जाते हैं। जिस तरह से नामी गिरामी कंपनियों के ब्रांडेड कपड़ों के नाम पर नकली कपड़े मिले हैं और इससे हड़कंप मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img