Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने कैलाश लांबा को किया नजरबंद

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: किसान आंदोलन के चलते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर नजरबन्द कर दिया। उनके घर पर भारी पुलिस बल के साथ पीएससी तैनात कर दी गई है।

23 जनवरी को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने दिल्ली धरने पर जाने के लिए रणनीति बनाई थी। इसी के चलते पुलिस ने रात करीब 12 बजे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा को हल्दौर क्षेत्र के गांव करनपुर गामड़ी से गिरफ्तार कर लिया और नहटौर थाने ले आये।

रात भर उनको नहटौर थाने में रखा गया सुबह को पुलिस नहटौर थाने से चांदपुर चुंगी पर उनके प्रतिष्ठान पर लाकर नजर बन्द कर दिया गया। उनके नजर बन्द किये जाने की सूचना पर क्षेत्र के किसान मौके पर पहुंचने शुरू हो गए। इसी को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ पीएससी भी तैनात की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img