Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

थाने के चक्कर काटने को मजबूर है पीड़ित पति

जनवाणी संवाददाता |

भूतपुरी: अफजलगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज किये जाने के तीन सप्ताह बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नही की पीड़ित कार्रवाई के लिए थाने के कई चक्कर लगा चुका है बाबजूद इसके कोई कार्यवाही नही हुई पीड़ित ने सीओ अफजलगढ़ से घर से चली गई पत्नी को बरामद कराने की मांग की है।

गाँव आनंदीपुर निवासी कृपेन्द्र सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 जनवरी को उसकी पत्नी सोनी बिना बताये घर से कही चली गयी थी उसने दो दिन तक उसकी इधर उधर तलाश की नही मिलने पर उसने अपने घर का सामान देखा तो वह अपना मंगल सूत्र व ओम का सोने का लाॅकेट अपने साथ ले गयी थी।

उसके दो छोटे बच्चे है पीड़ित ने करीब तीन सप्ताह पूर्व पुलिस में तहरीर सौंप कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी पीड़ित का कहना है कि तीन सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नही की है। पीड़ित ने सीओ से अपनी पत्नी को बरामद कराने की गुहार लगाई है। कोतवाल नरेश कुमार ने आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img