Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

दलितों, शोषितों, पिछड़ों व असहायों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर: मुंशी राम पाल

  • कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती मनायी

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: बिहार के पूर्व मुख्य जननायक मंत्री कर्पूरी ठाकुर की 97 वी जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सासंद मुंशी रामपाल सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सदैव समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया और सर्वसमाज की एकता पर बल दिया।

रविवार को नगर के प्लाजा मार्केट मे कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती पर मुंशी रामपाल ने आगे कहा कि उन्होंने जीवन पर्यन्त समाज के दलितों, शोषितों, पिछड़ों व असहायों के लिए शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक व धार्मिक क्षेत्रों में काम किए। वे बिहार राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे। उनके निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा किए जाने, त्याग व बलिदान को लेकर उन्हें याद किया जाता है और आगे भी किया जाता रहेगा।

उनकी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा दीप प्रज्जवलित किया गया। रालोद के वरिष्ठ नेता सरदार बलवीर सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर कुशल राजनातिज्ञ ही नहीं बल्कि कुशल रणनीतिकार भी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार तथा संचालन पंकज सेन ने किया।

कार्यक्रम में जय प्रकाश, मुंशी रामपाल, सरदार बलवीर सिंह, रितेश सेन, ब्रह्मानंद, तिलक राम, ओमप्रकाश, आकाश ठाकुर, धूम सिंह, संजीव ठाकुर, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, नरेश कुमार, राजू आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img