जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: नगरायुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने शुक्रवार दोपहर बेहट रोड, शिव पुरी व बुढ्ढ़ी माई चैक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया। इस बीच बुढ्ढ़ी माई चैक से तीन ट्राली रेत की जब्त कर पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। बेहट रोड पर खोखे भी हटाये गए।
बेहट रोड पर चार दिन पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था तब लोगों के अनुरोध पर एक दिन का समय दिया गया था लेकिन शुक्रवार को तीन दिन बीत जाने के बाद भी कुछ लोगों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया।
इस पर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने जेसीबी की मदद से दो खोखों को हटाने के साथ ही अन्य स्थानों पर किया गया अतिक्रमण भी हटाया। इसके अलावा शिवपुरी में भी घरों के बाहर किया गया अतिक्रमण जेसीबी की मदद से हटाया गया।
बुढ्ढ़ी माई चैक पर कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाते हुए एक ट्रार्ली इंटों की जब्त की गयी थी आज जब दोबारा निगम का अतिक्रमण रोधी दस्ता वहां पहुंचा तो भारी मात्रा में रेत जमा था।
प्रवर्तनदल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी ने बताया कि बुढ्डी माई चैक से तीन ट्राली रेत जब्त की गयी और अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति से पंाच हजार का जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी, प्रवर्तनदल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, प्यार सिंह, हेमराज, नरेश, पवन, प्रवीण आदि मौजूद रह

