Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

विधायक संगीत सोम ने तालाब का निरीक्षण कर दिए कूड़ा हटाने के आदेश

जनवाणी ब्यूरो |

लावड़: सरधना विधायक ने शुक्रवार को कस्बे में पहुंचकर लोगों की जनसमस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने उन लोगों को सांत्वना दी, जिनके परिजनों की बीमारी के चलते मौत हो गई। वहीं, राम तालाब पर पहुंचकर वहां डाले जा रहे कूड़े को एक माह के अंदर हटवाकर सफाई कराने के लिए ईओ को निर्देश दिए।

सरधना विधायक संगीत सोम शुक्रवार को लावड़ कस्बे में पहुंचे। नगर पंचायत कार्यालय में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली, दूसरी व तीसरी किस्त ना आने पर पात्रों ने उनके सामने समस्या रखी।

जिस पर उन्होंने जल्द डूडा के अधिकारियों से बात कर किस्त डाले जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा कस्बे के लोगों ने राम तालाब पर नगर पंचायत द्वारा लगातार कूड़ा डाले जाने की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि राम तालाब हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी यहां कूड़ा डाला जा रहा है। यहां लोगों ने भूमिया माता भी बना रखी है। वहीं, पास में एक स्कूल भी है।

इस पर विधायक ने मौके पर जाकर देखा और ईओ सुधीर सिंह को एक माह में कूड़ा हटाकर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। विधायक प्रतिनिधि संजय गुप्ता, प्रभात, मोहित, अजय जैन, सुभाष सैनी, अनुज, भूसी ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img