Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

गूगल ने बनाया गणतंत्र दिवस पर खास डूडल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश पूरे उमंग और उत्साह के साथ आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी को पूरी दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत, सैन्य ताकत और विकास की झलक देखती है, जो हर एक भारतीय के लिए गौरवान्वित करने वाली बात होती है।

कोरोना संकट के बीच इस बार का गणतंत्र दिवस कई मायनों में बेहद खास है। एक खास बात यह है कि इस गणतंत्र दिवस को खास बनाते हुए गूगल ने भी अपना डूडल देशभक्ति के इस जश्न को समर्पित किया है। गूगल ने गणतंत्र दिवस पर खास डूडल बनाकर भारतवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

गूगल ने भारत के 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपना खास डूडल बनाया है, जिसमें पूरे भारत की संस्कृति और विरासत की खास झलक दिखाई दे रही है। डूडल में विकास की ओर अग्रसर भारत दिखाई दे रहा है। गूगल के होम पेज पर क्लिक करते ही आपको डूडल नजर आएगा। गूगल ने अपने डूडल में भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृति को दिखाने की कोशिश की है।

गणतंत्र के दिवस के बारे में सारी जानकारी यहां 

गूगल के इस खास डूडल पर क्लिक करते ही नया गूगल पेज खुल रहा है। यह पेज पूरी तरह से भारत के गणतंत्र दिवस पर आधारित है। इसमें गणतंत्र दिवस से संबंधित फोटो, खबरें, जानकारी समेत अन्य सामग्री है। यहां लोग गणतंत्र दिवस से संबंधित जानकारी आसानी से पढ़ और फोटो देख सकते हैं।

पहली बार राजपथ नहीं, यहां हुआ था गणतंत्र दिवस का जश्न

बता दें कि देश में पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950 को मनाया गया था। खास बात यह थी कि इस जश्न का आयोजन राजपथ पर नहीं हुआ था। आपको जानकर हैरानी पहला गणतंत्र दिवस इर्विन स्टेडियम (आज का नेशनल स्टेडियम) में मनाया गया था।

देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने यहां आकर तिरंगा झंडा फहराया और करीब तीन हजार जवानों की सलामी दी। इसके बाद 26 जनवरी की परेड का समारोह स्थल समय-समय पर बदलता रहा। साल 1955 में पहली बार गणतंत्र दिवस का जश्न राजपथ पर मनाया गया, जिसके बाद से आज तक नियमित रूप से हर साल यह जश्न यहीं मनाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img