Home Uttar Pradesh News Bijnor गुलदार की हत्या करने में एक नामजद व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

गुलदार की हत्या करने में एक नामजद व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

0
गुलदार की हत्या करने में एक नामजद व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
  • सामाजिक वानिकी की ओर से की गई थाने में रिपोर्ट दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: तहसील के ग्राम मौजमपुर सादात में दो लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले एक गुलदार को कुछ लोगों ने लाठी डंडों का प्रयोग कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में सामाजिक वानिकी के वन दारोगा सुरेश चन्द ने थाना नजीबाबाद में एक नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर सादात में एक मैदान में कुछ युवक खेल रहे थे। बताया जाता है कि वहां पहले से मौजूद गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें संजय कुमार पुत्र भोला,कमल सिंह पुत्र तिलकराम घायल हो गए और हमले के बाद मौजूद युवकों ने शोर मचा दिया।

शोर की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ ने गुलदार को घेरकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे गुलदार की मौके पर मौत हो गई। अगले दिन गुलदार का शव छत्रपाल सिंह के खेत में मिला। सामाजिक वानिकी प्रभाग की नजीबाबाद रेंज के रेंजर अरविंद श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और गुलदार के शव को जिला मुख्यालय भेजा।

रेंजर अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि गुलदार की हत्या के मामले में भोला पुत्र कल्लू व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गुलदार को मारने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर ग्रामीणों की ओर से अकबर हुसैन व फरहान खां ने बताया कि 17 जनवरी को मुख्यमंत्री पोर्टल पर सूचना दी गई थी कि गांव में गुलदार देखा जा रहा है और इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी परंतु वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की और अब ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है जो कि गलत है।