Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

जरुरतमंदों को वितरित किए कंबल

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: अग्रणी सामाजिक संस्था दिव्य सेवा संस्थान की ओर से गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए रात्रि में कंबल वितरित किए गये। दिव्य सेवा संस्थान के प्रबंधक संजय शर्मा अपने साथियों संजीव चौधरी एडवोकेट, गोपाल, उदित शर्मा, आबिद रहमान के साथ रात्रि में नगर के विभिन्न मोहल्लों में घूम घूम कर गरीब व असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण करने में लगे हैं।

गुरुवार की रात्रि को दिव्य सेवा संस्थान की टीम के लोगों ने ठंड से कांप रहे 50 से अधिक गरीब व असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया गरीब असहाय लोगों ने ठंड़ में कंबल पाकर राहत महसूस की और खुश नजर आये। दिव्य सेवा संस्थान के प्रबंधक संजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने दिव्य सेवा संस्थान की स्थापना गरीब व असहाय लोगों की सेवा करने के लिए ही की है तथा भविष्य में भी वे गरीबों की सहायतार्थ कार्य करते रहेंगे संजय शर्मा का मानना है कि मानव सेवा ही दिव्य सेवा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img