जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: मेरठ की द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज में संपन्न हुई चार दिवसीय राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में नगर के द हेजल मून स्कूल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
नगर के बिजनौर मार्ग पर स्थित द हेजल मून स्कूल के शूटर्स निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में अपने रंग दिखा रहे हैं। मेरठ स्थित द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज में 23 से 26 फरवरी तक चार दिवसीय राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में द हैजल मून स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के स्कूलों से आए एक हजार खिलाड़ी भाग ले रहे थे।
द हैजल मून स्कूल के शूटर ईशान अग्रवाल, शबनूर, विकुल ,अंश डबास, पुनीत कुमार, आकाश कुमार व निशांत कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वही निशांत तथा शिवांक को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा है। स्कूल पहुंचने पर स्वर्ण व कांस्य पदक जीतकर आए खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रबंध समिति निदेशक अनिरुद्ध शक्ति मित्तल, शूटिंग कोच आकाश कुमार मौजूद रहे।

