Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट मालिक का किया अभिनंदन

जनवाणी संवादाता |

मेरठ: डीएन कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सम्राट मलिक को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद मेरठ आगमन पर अनेकों स्थान पर स्वागत किया गया। स्वागत की श्रृंखला में चौधरी चरण सिंह  विश्वविद्यालय, समाजवादी पार्टी कार्यालय फैज़-ए-आम कॉलेज, रजबन स्थित संता केंद्र पर छात्रों व पार्टी के नेताओ में उत्साह देखा गया। छात्रों का कहना है कि युवजन सभा के प्रदेश नेतृत्व के रूप में पहली बार एक सक्रिय छात्र नेता को सम्मान दिया गया है।

02 32

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर सम्राट मलिक ने कहा कि उनकी प्रथम प्राथमिकताओं में शिक्षा व्यवस्था में कुछ परिवर्तन व बेरोजगारी की समस्या प्रमुख रूप से रहेगी। सम्राट मलिक ने जोर देकर कहा बेरोजगारी में मेरठ भारत में दूसरे नंबर पर है। मेरठ का यह कलंक मिटाना उनके लिए चुनौती होगा। वह संघर्ष और आंदोलन के माध्यम से बराबर यह दबाव बनाएंगे कि बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए समाजवादी सिद्धांतों को लागू कर रोजगार सृजित किए जाएं।

मेरठ के छात्र नेता सम्राट मलिक के मनोनयन को एक सकारात्मक रूप में इसलिए भी देख रहे हैं कि सम्राट मलिक को सभी वरिष्ठ समाजवादियों का आशीर्वाद मिला हुआ है तथा सक्रियता में डीएन कॉलेज नहीं जिले के सभी डिग्री कॉलेज और कोचिंग सेंटर पर सम्राट मलिक का विशेष प्रभाव है।

01 37

स्वागत में जिलाध्यक्ष राजपाल चौधरी, पूर्व विधायक ग़ुलाम महोमद, वरिष्ठ नेता गोपाल अग्रवाल, जिला सचिव प्रभात शुक्ला, मानव अश्वनी, मोरल डीएन कॉलेज के महामंत्री शोईब अली, अशरफ़ चौधरी, विपिन मनोटिया, हरी भूसन खटिक, संजीव यादव आदि लोग शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...
spot_imgspot_img