जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब की निशानेबाज खिलाडी ने मेरठ में आयोजित द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज पर आयोजित चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर क्लब का नाम रोशन किया गया।
गत 23 जनवरी को मेरठ के द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज पर शूटिंग चैम्पियनशिप संपन्न हुई थी। जिसमें मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब की निशानेबाज शगुन चौहान निवासी जसाला ने एयर पिस्टल वूमैन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर क्लब का नाम रोशन किया किया है।
क्लब के कोच मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि इस चौंपियनशिप में एक हजार से अधिक शूटरों ने प्रतिभाग किया था। इस चौंपियनशिप में उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान आदि के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्लब पहुंचने पर शगुन चौहान का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नदीम मंसूरी, दीपक मलिक, तनु, तुषार, विवेक, कैफ, अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।

