Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

चालक को नशीले लड्डू देकर ई-रिक्शा लूट कर ले गए बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर के एक रिक्शा चालक को पीपलसाना के लिए बुक कर ले गए युवकों ने नशीला लड्डू देकर ई-रिक्शा लूट ली। बदमाश चालकों फीना रोड पर सड़क किनारे डालकर फरार हो गये। घटना की तहरीर स्थानीय कोतवाली में दे दी गई है।

कस्बे के मोहल्ला पतियापडा निवासी सलीम अहमद पुत्र नवाब अहमद ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। सलीम अहमद शुक्रवार की दोपहर अपनी ई-रिक्शा लेकर नगर स्थित रोडवेज डिपो के सामने सवारी के इंतजार में खड़े थे।

उसके पास पहुंचे एक युवक ने पीपलसाना जाने के लिए उसकी रिक्शा बुक की थी। सलीम अहमद के अनुसार जब वह रिक्शा लेकर पीपलसाना की ओर चला तो रास्ते में स्थित एक चिकित्सालय के सामने एक अन्य युवक ने उसकी रिक्शा। रुकवाली तथा उसे खाने के लिए प्रसाद का लड्डू दिया।

लड्डू खाने के बाद ई-रिक्शा लेकर वह पीपलसाना पहुंचा तथा ई-रिक्शा में बैठी सवारी को उतरने के लिए कहा। युवक में थोड़ा और आगे छोड़ने की बात कही। सलीम अहमद पीपलसाना से निकलकर हीमपुर बुजुर्ग के सामने स्थित मजार के पास पहुंचा तो लड्डू के नशे से बेहोश हो गया।

इसके बाद आरोपी उसे रिक्शा में डालकर फीना रोड पर ले गए। बदमाशो ने सलीम की जेब से पंद्रह सौ रुपये व मोबाइल निकलने के बाद उसे सड़क के किनारे जंगल में फेंककर ई-रिक्शा लूट कर फरार हो गए। अगले दिन किसी तरह से होश में आने के बाद घर पहुंच कर सलीम ने घटना की जानकारी परिजनों को दी घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img