Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

भाकियू की किसान सम्मान बचाओ महापंचायत एक फरवरी को

  • जयंत चौधरी भी होंगे महापंचायत में शामिल
  • राजकीय आईटीआई में होने वाली महापंचायत में 10 हजार किसान पहुंचने की उम्मीद

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: किसान सम्मान बचाओ महापंचायत की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। राजकीय आईटीआई में होने वाली महापंचायत में करीब 10 हजार किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। महापंचायत में किसी भी राजनैतिक पार्टी को मंच नहीं दिया जाएगा।

महापंचायत में पहुंचने वाले किसानों के लिए खाना, पानी व शौचालय की व्यवस्था भी की गई है। किसानों की महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में नरेश टिकैत भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे। वहीं जयंत चौधरी भी किसानों की महापंचायत में शामिल होंगे।

06 34

भाकियू के बैनर तले सोमवार एक फरवरी को राजकीय आईटीआई के मैदान में किसान सम्मान बचाओ महापंचायत होगी। चौधरी दिगंबर सिंह भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महापंचायत की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में नरेश टिकैत भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे।

चौधरी दिगंबर सिंह ने बताया कि भाकियू की ओर से करीब 100 वारंटियर्स बनाए गए हैं, जो पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर किसानों की भीड़ को महापंचायत तक पहुंचाने में मदद करेंगे। शहर के सभी चौराहों पर वारंटियर्स को लगाया जाएगा। जिससे की अन्य वाहनों को परेशानी न हो व जाम की स्थिति न बने।

महापंचायत में खाना व पानी की रहेगी व्यवस्था

चौधरी दिगंबर सिंह ने बताया कि महापंचायत में करीब 10 हजार किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सभी किसानों के लिए खाने व स्वच्छ पानी की पूर्ण व्यवस्था रहेगी। भाकियू पदाधिकारी अपने स्तर से किसानों के लिए खाने के पैकेट तैयार करा रहे हैं।

आईटीआई मैदान में खड़ी झाड़ियों पर चलाया ट्रैक्टर

सोमवार को राजकीय आईटीआई के मैदान में किसान सम्मान बचाओ महापंचायत होनी है। आईटीआई के मैदान में खड़ी झाड़ियों व घास पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर चला कर हटा दिया। जिससे की मैदान में आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

एसपी सिटी ने टीम के साथ किया निरीक्षण

राजकीय आईटीआई में होने वाली किसान सम्मान बचाओ महापंचायत की तैयारियों का एसपी सिटी ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर निरीक्षण किया। एसपी सिटी व चौधरी दिगंबर सिंह के बीच महापंचायत को लेकर वार्ता भी हुई। वार्ता में दोनों ने एक-दूसरे का सहयोग बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

जयंत चौधरी भी होंगे महापंचायत में शामिल

रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि सोमवार को होने वाली महापंचायत में जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष का कहना है कि रालोद हमेशा किसानों के संघर्ष में साथ रही है। इस लिए रालोद उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी गाजीपुर बार्डर, मुजफ्फरनगर व मथुरा किसानों के समर्थन में पहुंचे हैं। इसी क्रम में जयंत चौधरी बिजनौर में सोमवार को होने वाली महापंचाय में भी शामिल होंगे। राहुल सिंह ने अपने साथियों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में शामिल होने को कहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img