- पांच फरवरी को शिक्षक बीईओ के विरोध में निकालेगें कैडिल मार्च
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति की बैठक टाउनहॉल में अरशद जमाली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मेें विधानसभा क्षेत्र हल्दौर के खंड शिक्षा अधिकारी के उच्चाधिकारियों के स्थानांतरण आदेशों की अवहेलना तथा लगातार शिक्षकों के उत्पीडन के विरूद्ध रणनीति पर चर्चा की गई।
शिक्षक संघ के जिला महामंत्री दुष्यंत कुमार ने अभी तक खंड शिक्षा अधिकारी हल्दौर के चार्ज न छोड़ने तथा शिकायत कर्ता शिक्षकों के लगातार उत्पीडन पर रोष व्यक्त करते हुए बीएलओ तथा अन्य विभागीय कार्यों का बहिष्कार करने की बात कही। नौबहार सिंह ने हल्दौर में भ्रष्ट्राचार की जडे इतनी गहरी हो गई है कि जिस बीईओ प्रदीप कुमार का स्थानातंरण स्वयं डीएम ने किया है।
वह अभी भी विद्यालयों के निरीक्षण द्वारा आर्थिक उत्पीड़न कर रहा है। गुलशन गुप्ता ने कहा कि सभी शिक्षक अपने दायित्व के साथ अन्य कार्य करने के बावूजूद लगातार भ्रष्टाचार के शिकार हो रहे है। इसका विरोध करने के लिए सभी सगठन एक जुट हुए है।
शिक्षकों ने सर्वसम्मति से पांच फरवरी को बीएसए कार्यालय में समा आयोजित कर बीईओ के विरोध मेें केंडिल मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान अरशद अली, दिग्विजय सिंह, गुलशन गुप्ता, नौबहार सिंह, तरुण गुप्ता, प्रशांत आदि मौजूद रहे।

